Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लॉकडाउन में देश में कहीं नहीं हुई दवा की दिक्कत: डा. पीडी वाघेला

Updated on Friday, June 26, 2020 14:37 PM IST

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। बेव सेमीनार में भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल मंत्रालय में सचिव डा. पीडी वाघेला ने कहा कि फार्मास्यूटिकल उद्योग को और अधिक मजबूत, सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ड्रग पार्क बनाने की योजना बनाई है। फिर भी हम बहुत से देशों से बहुत अच्छा कर रहे हैं।
उन्होंने लॉकडाउन में दवाओं को लेकर कहा कि पूरे लॉकडाउन में दवा की देश में कहीं पर भी किल्लत नहीं हुई है। दवा उद्योग, विभागों और राज्यों ने मिलकर बहुत ही बढिय़ा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दवा का हमारा एक्सपोर्ट यानी निर्यात भी बढ़ा है। मेड इन इंडिया की बात को मजबूती के साथ रखते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम पीपीई किट, एन-95 मास्क, वेंटिलेटर के मामलों में बाहरी देशों पर निर्भर रहते थे। लेकिन आज कोरोना महामारी के दौर से भी यह सब भारत में बनना शुरू हो गया है। बाहर से लाने में यह सब हमें महंगा भी पड़ता था। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हम 2 व 3 प्लाई मास्क, सेनिटाइजर का तो निर्यात भी करने लगे हैं। यह सब हमारी नेक नीयति और उद्योगों की मजबूती से ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोकल को वोकल बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ अब मेडिकल डिवाइस पार्क भी स्थापित करने की योजना है। इसके लिए मंत्रालय ने हरियाणा और यूपी को पत्र लिखा है। क्योंकि ये दिल्ली के निकट हैं और विज्ञान, तकनीक यहां अच्छी है। क्योंकि मेडिकल उपकरणों की मांग बढ़ गई है, यह हमारे लिए चुनौती है। इसलिए हम अपने राष्ट्र के प्रति दायित्व को लेकर चलें तो रास्ता निकल ही आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया के किसी भी देश में सर्व गुण संपन्नता नहीं है। मतलब कुछ भी वहां बनाना हो, उसके लिए उन्हें भारत में आना ही पड़ता है। इसलिए हमें इस दिशा में और अधिक मजबूत होना है।
डा. दिनेश दुआ ने कहा कि हमारा बाजार ग्रो कर रहा है। अप्रैल 2019 के बाद से हमने 2 बिलियन का एक्सपोर्ट किया है। 140 देशों को हमने फ्री में दवाएं दी हैं। वहां से हमें धन्यवाद व शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे हमें समझना होगा कि हम खुद को और अधिक मजबूत करें। दवा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी मजबूती से काम करके आगे बढ़ें।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X