Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

रोग के उपचार के साथ रोकथाम पर जोर देता है आयुर्वेद : डॉ. अनुराग कुशल

Updated on Thursday, September 17, 2026 17:46 PM IST

चंडीगढ़। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी के वाल्मीकि मंदिर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 165 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर फाउंडेशन के चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन मौजूद रहे। जबकि, मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. अनुराग कुशल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा एनआईए पंचकूला के सहयोग से भारतीय प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविरों के जरिये आयुर्वेद उपचार पद्धतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित चिकित्सा जांच शिविर लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

बापूधाम में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, निशुल्क दवाइयां वितरित

आयुर्वेदिक चिकित्सा को घर-घर पहुंचाना प्रयोग फाउंडेशन का संकल्प : संजीव शर्मा


मुख्य चिकित्सक डॉ. अनुराग कुशल ने बताया कि शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 165 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, महासचिव अविनाश वैद तथा वीरेंद्र जेडी ने इस आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, साहित्यकार सीमा गुप्ता, अमित बंसल, युवा स्तंभ सामाजिक संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र मौर्य, समाज सेवी रवि कुमार, रजन वैद, मोनू कुमार के अलावा भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रश्मि जेडी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X