Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों से की भेंट

Updated on Thursday, September 10, 2026 20:54 PM IST

चंडीगढ़, 10 सितंबर। भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ़ प्रवास के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान, युवाओं की सक्रिय सहभागिता, विश्वविद्यालयों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और दोनों वरिष्ठ जनसेवकों का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं की अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के विषय पर चर्चा की गई।

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

सेवा संकल्प अभियान, युवाओं की सहभागिता और सामाजिक सरोकारों सहित विभिन्न विषयों पर किया विचार-विमर्श

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला भी हैं। युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं को जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने सामाजिक सरोकारों, जनसेवा तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कटारिया के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को भी सुना तथा विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रो. असीम कुमार घोष और गुलाब चंद कटारिया जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ जनसेवकों से संवाद सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उनका सार्वजनिक जीवन, व्यापक अनुभव तथा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। दोनों वरिष्ठ जनसेवकों से हुई भेंट के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन प्रदेश में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा युवाओं की सकारात्मक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X