Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

रोजगार पर संकट— चंडीगढ़ युवा दल

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़: चंडीगढ़ युवा दल ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ऐप-बेस्ड कैब सर्विस से जुड़े कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस निलंबित किए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है और इसका सीधा असर अपनी रोज़ी-रोटी के लिए ऐप-बेस्ड कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाएं चलाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
 
चंडीगढ़ युवा दल का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। यदि किसी वाहन या चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन नियमों का पालन कर रहे वैध कमर्शियल वाहन चालकों को सामूहिक रूप से प्रभावित करना उचित नहीं है।
ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस सस्पेंड करने का फैसला तुरंत वापस ले प्रशासन — चंडीगढ़ युवा दल
 
बेरोजगारी के दौर में फैसला लोगों की EMI और रोटी पर संकट
 
चंडीगढ़ युवा दल ने कहा कि इस फैसले से किसी एक भी व्यक्ति का फायदा नहीं होगा, बल्कि बेरोजगारी के इस दौर में यह निर्णय बड़ी संख्या में लोगों की EMI और परिवार की रोटी पर संकट लेकर आया है।
 
कई लोग ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के माध्यम से कार और बाइक टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने वाहन खरीदने के लिए लोन लिया हुआ है और हर महीने EMI का भुगतान कर रहे हैं। काम बंद होने की स्थिति में उनकी आमदनी प्रभावित होगी और उनके लिए वाहन की EMI, परिवार का खर्च और अन्य आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी करना मुश्किल हो जाएगा।
 
वैध कमर्शियल वाहनों के चालकों के साथ न हो अन्याय
 
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिन कार और बाइक टैक्सी चालकों के वाहन वैध दस्तावेजों, निर्धारित परमिट, कमर्शियल नंबर प्लेट और अन्य जरूरी नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ बिना उचित आधार के कार्रवाई न की जाए।
 
चंडीगढ़ युवा दल प्रशासन से पुरजोर मांग करता है कि ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस सस्पेंशन के फैसले पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए, संबंधित वाहन चालकों और ऑपरेटरों से बातचीत की जाए तथा नियमों का पालन करने वाले लोगों को राहत दी जाए।
 
रोजगार छीनना समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासन को नियमों का पालन करवाने के साथ-साथ लोगों की रोज़ी-रोटी और रोजगार की भी चिंता करनी चाहिए।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X