Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

रैफरंडम-2020 का समर्थन करने वाले को एनआईए ने पकड़ा

Updated on Tuesday, June 23, 2020 18:26 PM IST

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विदेशों में प्रतिबंधित सिख संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का समर्थन करते हुए रैफरेंडम-2020 को बढ़ावा देने के आरोप में परगट सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने आरोपों को मंगलवार को मोहाली स्थित अदालत में पेश करके 29 जून तक रिमांड पर ले लिया है।
कई गरमपंथी विचारधारा वाले सिख युवा रैफरंडम-2020 को बढ़ावा दे रहे हैं। विदेशों में स्थित सिख्स फॉर जस्टिस द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है। पंजाब व अन्य स्थानों पर इस संगठन को पहले ही प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परगट सिंह नामक युवक पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर रैफरंडम 2020 के लिए समान विचारधारा वाले लोगों को लामबंद कर रहा था। आरोप है कि उक्त युवक ने पंजाब व दिल्ली में कई जगह रैफरंडम को लेकर पोस्टर भी बांटे थे। जिसके चलते एनआईए ने एक गुप्ता आप्रेशन को अंजाम देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(SUBHEAD)
सिख्स फॉर जस्टिस की पंजाब में वर्ष 2017-2018 के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में लिप्तता के प्रमाण मिले हैं। सरकार के दावों के बावजूद उक्त संगठन तथा इससे जुड़े लोग इस साल जनवरी माह से ही सक्रिय हो रहे थे। लॉकडाउन के चलते उक्त गरमपंथियों ने धरातल पर तो अपनी गतिविधियों को रोक दिया लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रियता जारी रखी। जिसके चलते कई नौजवान एनआईए के रॉडार पर हैं। परगट सिंह को मंगलवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां एनआईए के जांच अधिकारियों ने देश की शांति व कानून-व्यवस्था का हवाला देकर दस दिन के रिमांड की मांग की। एनआईए का तर्क था कि आरोपी के माध्यम से रैफरंडम के समर्थन में मुहिम चलाने वाले कई लोगों का पता लगाया जाना है और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हो सकती है। अदालत ने आरोपी को 29 जून तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X