Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

7.8% विकास दर ने कांग्रेस के दावों की खोली पोल: डॉ. संजय शर्मा

Updated on Wednesday, September 02, 2026 17:49 PM IST

चंडीगढ़, 2 सितंबर। भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की शानदार विकास दर दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की यह उपलब्धि देश के बढ़ते सामर्थ्य और मजबूत आर्थिक आधार का प्रमाण है।
भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे निराशा और भ्रम के झूठे वातावरण का करारा जवाब है। कांग्रेस लगातार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही है, लेकिन देश के वास्तविक आंकड़े उसकी राजनीति की सच्चाई सामने ला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में सकल मूल्यवर्धन में 8.2 प्रतिशत, निवेश में 11.9 प्रतिशत तथा घरेलू उपभोग में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि यह स्पष्ट करती है कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापक आधार पर मजबूती प्राप्त कर रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान:  डा. संजय शर्मा

डॉ. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश नीतिगत अस्थिरता, भ्रष्टाचार और आर्थिक पिछड़ेपन से जूझता रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुधार, विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में मजबूत वृद्धि, लगातार बढ़ता निवेश और घरेलू मांग की मजबूती इस बात का प्रमाण है कि ‘विकसित भारत’ का संकल्प अब केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश की धरातलीय प्रगति का स्वरूप बन चुका है।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने के बजाय यह बताना चाहिए कि भारत की 7.8 प्रतिशत की विकास दर से उसे परेशानी क्यों हो रही है। देश की जनता अब नकारात्मक राजनीति को नहीं, बल्कि विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह साबित किया है कि भारत रुकने वाला नहीं है, भारत झुकने वाला नहीं है और भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
डॉ. शर्मा ने इस शानदार आर्थिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा देश के करोड़ों मेहनतकश नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X