Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, सेक्टर-35 में लगाया ‘चीनी लंगर’

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:20 PM IST

चंडीगढ़: चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को सेक्टर-35 में अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से लोगों को मुफ्त में एक-एक किलो चीनी के पैकेट बांटे गए। इन पैकेटों पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘पंजा’ भी छपा हुआ था। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बड़ी मात्रा में चीनी मंगवाई गई थी। उन्होंने कहा कि करीब 25 टन चीनी लोगों के बीच वितरित करने की व्यवस्था की गई है। लक्की ने केंद्र सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए चीनी की कीमतों में जल्द कमी की जाए। कार्यक्रम में मुफ्त चीनी मिलने की जानकारी आसपास के इलाकों में फैलते ही धनास, मनीमाजरा और मौलीजागरां सहित कई क्षेत्रों से लोग सेक्टर-35 पहुंचने लगे। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ चीनी के पैकेट फट गए। स्थानीय निवासी बालकिशन ने बताया कि वितरण शुरू होने के करीब 10 मिनट के भीतर ही चीनी खत्म हो गई। वहीं ऊषा, अरुणा, रमेश और मीना सहित कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें चीनी नहीं मिल सकी। उनका कहना था कि जब वे वितरण काउंटर तक पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने चीनी खत्म होने की जानकारी दी। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान महंगाई की ओर खींचना है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम परिवारों पर बोझ बढ़ रहा है और सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X