Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आईईडी बरामद, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Updated on Monday, August 24, 2026 18:20 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने रविवार देर शाम तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर आईएसबीटी-43 के पीछे जंगल क्षेत्र में जमीन में दबाकर रखा गया एक टिफिन बरामद हुआ, जिसमें आईईडी मिला। सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड और मोबाइल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। रात करीब 10:30 बजे आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री को वाहन के जरिए मौके से ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी में करीब 5 किलो जिलेटिन की छड़ें, एक डेटोनेटर, पावर सोर्स, रिमोट कंट्रोल सिस्टम, एक पिस्तौल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी बड़े ठिकाने को निशाना बनाने की फिराक में थे।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह (19), निवासी गांव सरहाली, तरनतारन, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशनदीप (21), निवासी गांव देवबाथ, तरनतारन और प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (19), निवासी गांव तरसिक्का, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों के तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े बताए जा रहे हैं और वे पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौ शेरा के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सेल की टीम ने सबसे पहले आरोपियों के पास से एक पिस्तौल बरामद की। पूछताछ के दौरान आईईडी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। मामले में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आईईडी बरामद होने के बाद सेना को सूचना देने में देरी क्यों हुई। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सेल की ओर से शनिवार को ही सेक्टर-36 थाने में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत सीक्रेट एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद रविवार शाम तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों और एनआईए के भी जांच में शामिल होने की संभावना है। पुलिस के अलग-अलग विंग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इसी स्थान पर इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की टीम और पंजाब के तीन गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान क्रॉस फायरिंग में एक गोली एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित टारगेट के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X