Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार के निक्कमेपन के कारण 43 प्रतिशत से ऊपर पहुंची बेराजगारी-सुरजेवाला

Updated on Monday, June 22, 2020 16:31 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर हरियाणा की कर्मचारी विरोधी भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। महामारी के इस संकट के दौर में भी आए दिन यह सरकार नए तुगलकी फरमान देकर कर्मचारियों को प्रताडित कर रही है। 19 जून को जारी नए तुगलकी फरमान में हरियाणा सरकार ने 4,400 कम्प्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों की तनख्वाह बंद कर दी है। एक तरफ तो सरकार उद्योगपति और दुकानदारों को अपन ेकर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए कह रही है, वहीं दूसरी तरफ यह सरकार अपने ही  कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे रही, जो इस सरकार की कथनी और करनी के अंतर और दोहरे चरित्र को साफ दर्शा रहा है।
उन्होने कहा कि आकड़ें गवाह हैं की प्रदेश की बेरोजगारी दर इस सरकार के निकम्मेपन और गलत नीतियों के कारण इस समय 43 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश के उद्योग धंधे तबाह हो रहे हैं, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां है नहीं, ऐसे में सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वायदा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार द्वारा वर्षों सेकार्यरत कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। सरकारी नौकरी यह सरकार साजिशन देना नहीं चाहती, ऐसे में अब जो सरकारी कर्मचारी पहले से ही कार्यरत हैं उनको भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे बड़ा निकम्मापन इससरकार का और क्या हो सकता है और उससे भी बड़ा प्रश्न है पढ़ रहे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और लैब में सहायता कौन करेगा।
सुरजेवाला ने कहा कि इस सरकार के कर्मचारी विरोधीहोने के कई सबूत पहले भी सामने आ चुके हैं। इस सरकार केनेताओं के सिर पर सत्ता का घमंड इस कदर चढ़ा हुआ है कि इसके नेता कर्मचारियों को सरेआम धमकी देते हैं। कोरोना रिलीफफंड में दान देने के नाम पर कर्मचारियों से जबरन वसूली की जाती है। खुद मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा कहा जाता है कि अगले एक साल के लिए सरकारी नौकरियों की भर्ती बंद कर दी गई है और फिर हजारों कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X