Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा ने बच्चों संग मनाया आजादी का जश्न, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Updated on Monday, August 17, 2026 19:15 PM IST

वाराणसी, डॉ नदीम अहमद। आस्था फाउंडेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में वाराणसी की मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। तिरंगे की शान में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की स्वतंत्रता के प्रति अपने सम्मान एवं संकल्प को दोहराया।
समारोह में आस्था फाउंडेशन के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है, जिनके त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें शिक्षा के साथ-साथ देशप्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और मानवता की भावना विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि आस्था फाउंडेशन के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण कार्य है।
संस्था की डायरेक्टर सोमा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आस्था फाउंडेशन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।


विजयता सच्चदेवा ने बताया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल तिरंगा फहराने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने भीतर देश के प्रति जिम्मेदारी, प्रेम और सम्मान की भावना को भी मजबूत करें। हमारे बच्चे भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें शिक्षा, संस्कार और सही दिशा देकर हम एक सशक्त, शिक्षित और संवेदनशील भारत का निर्माण कर सकते हैं। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत!”
समारोह का वातावरण पूरे समय देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X