Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने ली शपथ

Updated on Monday, August 17, 2026 17:42 PM IST

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण न फैलाने के संबंध में शपथ ली।

प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज़ स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन
पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण न फैलाने का दिया संदेश


दंत रोग चिकित्सक डॉ.कविता शर्मा के मंच संचालन आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसीपल इंजी.गिरीश सचदेवा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है। दोनों संस्थाएं मिलकर सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र हित में कार्य कर रही हैं। जिसमें स्कूल का प्रत्येक अध्यापक और विद्यार्थी इसमें साथ है। डॉ.रोमिका वढेरा ने दैनिक दिनचर्या के दौरान विद्यार्थियों द्वारा हैडफोन लगाने, मोटरसाइकिल के पटाखे बजाने, उंची आवाज में म्यूजिक सुनने की आदतों को ध्वनि प्रदूषण का बड़ा कारण बताया।
विषय विशेषज्ञ संजय ओझा ने प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के माध्यम से लागू किए गए नियमों के बारे में बताया। इस अवसर पर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


साहित्यकार सीमा गुप्ता, डॉ.अशोक वढेरा तथा प्रदीप ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में जसरूल को प्रथम व इश्तिा को द्वितीय, हिंदी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में नवजस को प्रथम तथा सिमरन को द्वितीय तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में इश्तिा व निधि चौहान को क्रमश प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द ध्वनि द पीस प्रोजेक्ट का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ से बाहर ट्राईसिटी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते पंचकूला व मोहाली में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल निदेशक डॉ.अंजली सचदेवा ने इस आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की दिनचर्या में ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध कार्य करने की आदत शामिल हो सके।

 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X