Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चंडीगढ़ में चले विशेष अभियान: विनायक बांगिआ

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:06 PM IST

चंडीगढ़, 13 अगस्त: चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बांगिआ ने चंडीगढ़ प्रशासन से शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विनायक बांगिआ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ शहर की साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था के लिए भी गंभीर समस्या बन रहा है। प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में केवल कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि जमीनी स्तर पर विशेष ड्राइव चलाकर बाजारों, दुकानों, रेहड़ी-फड़ी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जाए।
 
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाए, ताकि लोगों में कानून का डर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दोनों पैदा हों।
 
चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान ने प्रशासन से मांग की कि अखबारों, सोशल मीडिया, होर्डिंग्स और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। विज्ञापनों के माध्यम से आम जनता और व्यापारियों को स्पष्ट संदेश दिया जाए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल और बिक्री न करें, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई एवं जुर्माना किया जाएगा।
 
विनायक बांगिआ ने कहा कि चंडीगढ़ को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए प्रशासन, व्यापारियों और आम जनता को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक की जगह कपड़े और पेपर बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का इस्तेमाल करें।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X