Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

18 अगस्त को दिल्ली में होगा अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अधिवेशन, ‘कर्मयोगी’ पुस्तक का होगा विमोचन

Updated on Tuesday, August 11, 2026 19:53 PM IST

नई दिल्ली। अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 18 अगस्त को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मा. अजय मिश्र "टेनी" नि. गृह राज्य मंत्री -भारत सरकार/ सदस्य - राष्ट्रीय कार्य परिषद भारतीय जनता पार्टी, शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि अजय मिश्रा टेनी,अमित शाह यूथ ब्रिगेड के सह संरक्षक भी है।
अधिवेशन में देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. शुक्ला द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जीवन यात्रा पर लिखी गई पुस्तक ‘कर्मयोगी’ का विमोचन होगा।
यह जानकारी अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. शुक्ला ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।


डॉ. शुक्ला ने बताया कि ‘कर्मयोगी’ पुस्तक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजनीतिक सफर, जीवन शैली, कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और उन लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी, जो देश और समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की इच्छा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के गौरव हैं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा संगठनात्मक क्षमता को पुस्तक में प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। पुस्तक के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और संघर्षों को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर डॉ. शुक्ला ने कहा कि देशभर से अमित शाह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस आयोजन में भाग लेंगे तथा संगठन की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अमित शाह की विचारधारा एवं कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ देश में एकता, समरसता, ज्ञान, जागरूकता, शिक्षा और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि संगठन की ओर से विभिन्न राज्यों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह यूथ ब्रिगेड देशभर में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर विस्तार दिया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक दिशा से जोड़ने तथा देश की उन्नति और प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X