Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन ने “हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष” अभियान के तहत मनाया उत्सव

Updated on Monday, August 10, 2026 19:33 PM IST

चंडीगढ़, 10 अगस्त, 2026: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज सेक्टर-32 स्थित GGDSD कॉलेज, चंडीगढ़ में “हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष” अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर एच. राजेश प्रसाद, IAS, मुख्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन मुख्य अतिथि थे।
 
मुख्य सचिव ने “हर घर तिरंगा” अभियान में जनभागीदारी का आह्वान किया*
 

पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, IAS ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इसके बाद We Are One (WAO) द्वारा देशभक्ति एवं तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। WAO विशेष रूप से सक्षम कलाकारों एवं पेशेवर व्हीलचेयर शास्त्रीय नर्तकों का संगठन है। WAO ने अमेरिका, कनाडा, यूके, रूस, सिंगापुर, दुबई, कुवैत, इटली और यूएई सहित 15 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दी हैं तथा Dance India Dance, Satyamev Jayate और India’s Got Talent जैसे मंचों पर भी अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। संगठन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य सचिव के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा मार्च भी निकाला गया।
 
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सिटी ब्यूटीफुल के निवासी हमेशा हर क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “हर घर तिरंगा” अभियान में भी चंडीगढ़ उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने नागरिकों, विभागों और संगठनों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान की भावना केवल एक सप्ताह तक सीमित न रहे बल्कि तिरंगा पूरे वर्ष राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहे।
 

मुख्य सचिव ने 9 से 17 अगस्त तक आयोजित की जा रही जनभागीदारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें तिरंगा रैलियां, वॉकाथॉन, बाइक/कार रैली, सेल्फी बूथ, रंगोली एवं तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं, तिरंगा मेला, क्विज, पत्र लेखन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां शामिल हैं। सरकारी एवं पर्यटन स्थलों को भी रोशन एवं सजाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है तथा उनके लिए विभिन्न थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
 
मुख्य सचिव ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर विभाजन पर आधारित प्रदर्शनियां, स्कूली विद्यार्थियों के लिए भ्रमण, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, नाटक, विभाजन से प्रभावित परिवारों द्वारा अनुभव साझा करना, मौन मार्च और अभिलेखीय सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को विभाजन की मानवीय त्रासदी से अवगत कराने और प्रभावित लोगों की स्मृतियों को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
 
इस अवसर पर राधिका सिंह, निदेशक पर्यटन; नवीन रट्टू, निदेशक संस्कृति; राजीव तेवारी, निदेशक जनसंपर्क; डॉ. अजय शर्मा, प्राचार्य, GGDSD कॉलेज; जतिंदर भाटिया, वित्त सचिव, GGDSD कॉलेज सोसायटी तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X