Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में ISO ने उतारे उम्मीदवार

Updated on Monday, August 10, 2026 19:10 PM IST

चंडीगढ़, 10 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय पर इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज दोनों जगह से छात्रसंघ का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।


विपुल भादू होंगे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्र चुनाव के वाइस प्रेसिडेंट के उम्मीदवार, अभय संधु लड़ेंगे डीएवी कॉलेज से प्रधान पद का चुनाव

आइएसओ के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज के दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे: कर्ण चौटाला

विपुल भादू को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए वाइस प्रेसिडेंट का उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं अभय संधु को डीएवी कॉलेज से चुनाव लड़ने के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के छात्र संगठनों को छोड़ कर सैंकड़ों युवा छात्र कर्ण चौटाला की मौजूदगी में आइएसओ में शामिल हुए। कर्ण चौटाला ने आइएसओ में शामिल हुए सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आइएसओ ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज में जो अपने उम्मीदवार उतारे हैं दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। आइएसओ ने हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी अपना मजबूत संगठन खड़ा कर लिया है जिसमें सक्रिय छात्र नेता अपनी पूरी निष्ठा और लगन से यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच पैठ बना चुके हैं। लगातार अन्य छात्र दलों से भी भारी संख्या में युवा छात्र जुड़ रहे हैं। कर्ण चौटाला ने कहा कि आइएसओ छात्रों के हकों की आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। आइएसओ ने जब जब छात्रों के हकों की आवाज उठाई तो उनकी आवाज को सुना गया और छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X