Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

‘परंपरा’ में कथक सम्राट पं. हजारी लाल गंगानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: गुरु-शिष्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated on Monday, August 03, 2026 17:50 PM IST

चंडीगढ़। रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसायटी की ओर से सेक्टर-38 सी स्थित रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम में आयोजित ‘परंपरा – ए ट्रिब्यूट टू लेजेंडरी गुरु पं. हजारी लाल गंगानी’ कार्यक्रम में देश के महान कथक आचार्य पंडित हजारी लाल गंगानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित इस आयोजन में कथक, संगीत और तबला वादन की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि प्रनीत सिंह सचदेवा (आईआरएस) रहे, जबकि अजय शर्मा (आईएएस) और भावना गर्ग (आईएएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसायटी के आयोजन में न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने की अध्यक्षता, वरिष्ठ कलाकारों ने किया गुरु का स्मरण


इस अवसर पर पं. हजारी लाल गंगानी के परिवार और शिष्यों ने उनके कला-साधना के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उनके ज्येष्ठ पुत्र पं. प्रेम शंकर गंगानी, पं. हनुमान प्रसाद गंगानी, गुरु पन्नालाल गंगानी, पं. धन प्रकाश गंगानी, विनोद गंगानी, पं. हेमराज वर्मा और राकेश परिहार सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार एवं कला-प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमित गंगानी और अभिषेक गंगानी की शिष्याओं की सरस्वती वंदना एवं गायन प्रस्तुति से हुआ। पाहुलप्रीत, सुहानी शर्मा और आकांक्षा गुप्ता ने अपनी मधुर प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया।


इसके बाद वैदेही आनंद, सुचिस्मिता ओझा, डॉ. तृप्ता भाटिया, डॉ. दीपिका जेना, अंशु मित्तल, प्रियांशी गंगानी, कोहाना, मैरा, समायरा और गुड्डी रानी ने कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर गुरु-परंपरा को नमन किया। तबला पर आमेय शंकर गंगानी ने प्रभावशाली संगत दी, जबकि शेखर गंगानी, आदित्य गंगानी, डॉ. मनोज कुमार, बंटी आर्य और शिवम गिल ने भी अपनी उत्कृष्ट कला से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समापन पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पं. हजारी लाल गंगानी की कला, अनुशासन और परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X