Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिक्षा मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

Updated on Tuesday, July 28, 2026 18:02 PM IST

चंडीगढ़, 28 जुलाई – हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के बीच हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता, सुलभता तथा समग्र विकास को और सुदृढ़ बनाने संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।


शिक्षा क्षेत्र के विकास एवं विश्वविद्यालयों की स्थिति की राज्यपाल ने की समीक्षा


राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने राज्यपाल को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनेक जनहितकारी पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दे रही है।

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को उच्च शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक आधारभूत ढांचे को सशक्त करने तथा 'सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' के सरकार के संकल्प के अनुरूप समावेशी एवं समान शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X