Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से मिली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पुराल से बना कमल दिया

Updated on Tuesday, July 28, 2026 17:54 PM IST

चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने ‘‘पुराल’’ से निर्मित कमल का पुष्प भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। लगभग आधे घंटे तक चली इस आत्मीय मुलाकात में संगठनात्मक, सामाजिक और महिला सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के संकल्प सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलना जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण: डॉ. अर्चना गुप्ता

संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा


प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना, उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण प्रेरणादायी क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह उनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर रहा।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री द्वारा कही गई प्रत्येक बात को आत्मसात कर प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के लिए स्वयं को पूरी निष्ठा से समर्पित करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।


*हरियाणा की महिलाओं के हुनर का प्रतीक बना ‘‘पुराल’’ से निर्मित कमल*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पुराल (धान के अवशेष/प्राकृतिक रेशों) से हस्तनिर्मित कमल का फूल भेंट किया। यह कलात्मक स्मृति-चिन्ह हरियाणा की ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी शिल्प, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे नवाचार का सशक्त उदाहरण है। यह उपहार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि वोकल फॉर लोकल, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दर्शाता है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार ऐसे उत्पाद ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ हरियाणा की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं।


प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता केवल विचार नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प है। आज उनके साथ हुई मुलाकात में इस भावना को उन्होंने निकट से अनुभव किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करते हुए भाजपा हरियाणा प्रदेश को संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगी।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप हमारी माताएं और बहनें राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूरदर्शी नेतृत्व और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय देश की आधी आबादी को वास्तविक अर्थों में सशक्त कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। सेवा, संगठन और राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हरियाणा भाजपा के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नए संकल्प का आधार बनेगा।
भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए प्रत्येक मार्गदर्शक शब्द को आत्मसात करते हुए उन्होंने प्रदेश संगठन और लोककल्याण के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पित करने का संकल्प और अधिक दृढ़ किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाता रहेगा।



 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X