चंडीगढ़: ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा सेक्टर 45 में विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष परीक्षित राणा ने शिरकत की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
11 अगस्त को निकालेगा शहर की पहली भव्य ‘रथ कांवड़ यात्रा’
ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था द्वारा समाज सेवा और धार्मिक निष्ठा के तहत हर महीने के आखिरी सोमवार को विशाल लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें शिव भोले बाबा से शहरवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। संस्था के सदस्य विनायक बंगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल शहर में पहली बार हरिद्वार से एक ऐतिहासिक और भव्य रथ कांवड़ यात्रा लेकर आ रहा है। इस भव्य यात्रा को लेकर तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं।सेवा दल के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं और शहरवासियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे 11 अगस्त को आयोजित होने वाली इस दिव्य रथ यात्रा में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।