Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद में लिया भाग

Updated on Monday, July 27, 2026 18:00 PM IST

चंडीगढ़, 27 जुलाई: चंडीगढ़ के लगभग 30 MY  Bharat स्वयंसेवकों एवं युवा प्रतिभागियों ने आज उपायुक्त कार्यालय, चंडीगढ़ के समिति कक्ष से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ आयोजित माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संवाद में भाग लिया।

यह संवाद देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें देश के 245 जिलों से 5,000 से अधिक MY Bharat स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे परिवर्तनकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्हें नवाचार, सामुदायिक सेवा और विकासात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस, अतिरिक्त उपायुक्त, चंडीगढ़; शिवधन शर्मा, यू.टी. निदेशक, MY Bharat; विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, MY Bharat चंडीगढ़; तथा मनदीप, जिला सूचना अधिकारी, चंडीगढ़ उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने युवाओं को सामुदायिक विकास एवं जनसेवा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस संवाद ने प्रतिभागी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा युवा नेतृत्व, नागरिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रति MY Bharat की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

प्रधानमंत्री के "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा" के आह्वान के तहत MY Bharat ने MY Bharat पोर्टल पर एक वर्चुअल प्रतिज्ञा (Virtual Pledge) भी शुरू की है, ताकि युवा एवं नागरिक नशा मुक्ति के राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सकें। नागरिक ऑनलाइन प्रतिज्ञा लेकर सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ई-प्रमाणपत्र (e-Certificate) भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

प्रतिज्ञा लेने के लिए लिंक:
https://mybharat.gov.in/events/nasha_mukt_yuva

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X