Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना पर साइलेंट वॉक

Updated on Sunday, July 26, 2026 21:32 PM IST

 

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही प्रयोग फाउंडेशन तथा सर्व प्रेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सुखना लेक पर ध्वनि-द पीस प्रोजेक्ट के माध्यम से साइलेंट वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक शहर वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के कई प्रख्यात चिकित्सक, बुद्धिजीवी, आईटी प्रोफेशनल तथा युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूक किया गया। साइलेंट वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां ली और मुंह में उंगली रखकर शोर न करने के संबंध में फ्लैश मॉब का आयोजन किया। इस अवसर पर सुखना झील परिसर में ही ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें यहां आने वाले लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर करके ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर सुनील गगनेजा ने शांति की ताकत दिखाने के लिए एक छोटे से मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया।
सर्वप्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रेम ओझा तथा संस्थापक सदस्य रोमिका वढेरा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ रही समस्या है। इस समस्या के प्रति समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यह आने वाले समय में घातक रूप ले सकता है।

आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुखना पर आने वाले लोगों को ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताकर इस अभियान में शामिल करना था। यह शहर का शांत क्षेत्र माना जाता है। यहां बर्ड पार्क आदि भी है लेकिन ध्वनि प्रदूषण के कारण शहर की शांति भंग हो रही है। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में पीजीआई चंडीगढ़ तथा जीएमसीएच 32 के बाहर भी ह्यूमन चेन बनाकर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.कविता शर्मा, संजय ओझा, आराधना ओझा, प्रदीप समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X