Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा सफल पौधारोपण अभियान का आयोजन

Updated on Sunday, July 19, 2026 18:03 PM IST

चंडीगढ़, हिमाचल महासभा (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा आज सेक्टर-47, चंडीगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 120 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर हिमाचल महासभा द्वारा बरगद, पीपल, बहेड़ा, नीम, आमला और कई सजावटी पौधे लगाए गए।
 
हिमाचल महासभा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से इस अभियान का सफल आयोजन किया। अभियान में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेकर इसे सफल बनाया।
 
इस अवसर पर हिमाचल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ की उपस्थिति रहे। अभियान का सफल संचालन पौधारोपण अभियान के संयोजक शिशुपाल एवं उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर शिवेंद्र मडोंत्रा, संजीव शर्मा , एस. के. चड्ढा , सुरेंद्र शर्मा , दीपक शर्मा , एच चल चौधरी , अभिषेक शर्मा , एडवोकेट नितिन शर्मा , सरगुन अरोड़ा, अजय प्रागपुरी , अरुण चौधरी , रौशन भारद्वाज, संजीव कुमार, साहिल राणा  भागीरथ शर्मा, केसी वर्मा, डॉ कर्म चंद, मदन लाल, एडवोकेट रमेश शर्मा, संतोष भारद्वाज, एडवोकेट मनजीत पठानिया , चंद्रशेखर नेगी, विनोद कोंडल सहित हिमाचल महासभा के अनेक सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया।
 
हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ भविष्य में भी समाज एवं पर्यावरण हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्य आयोजित करती रहेगी।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X