Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें नमन किया

Updated on Saturday, July 18, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़,  18 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंचकूला में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम सिम्फनी ऑफ विक्ट्री का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हंसते-हसंते अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले भारत माता के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मौजूद युद्ध के नायकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ बातचीत भी की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान, अटूट संकल्प और अदम्य शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जवानों द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान हमेशा पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। आने वाली पीढ़ियां हमेशा हमारे नायकों की ऋणी रहेंगी।

कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो रहा है: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित सिम्फनी ऑफ विक्ट्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत रक्षा उपकरणों का आयात करने के बजाय दुनिया भर में उनका निर्यात कर रहा है, जो भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, मजबूत रक्षा नीति और वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और सैन्य आधुनिकीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और कूटनीति सहित हर क्षेत्र में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक सैनिक के साथ-साथ उसका पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और समाज हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग और पदचिह्नों पर चलें तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्याम लाल बंसल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X