Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

राष्ट्र सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अमिट योगदान, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को प्रो. श्याम नंदन प्रसाद का नमन

Updated on Thursday, July 16, 2026 18:16 PM IST

आलेख : प्रो. श्याम नंदन प्रसाद , पर्यावरणविद्

मुख्य समन्वयक , वनस्पति शास्त्र विभाग , नालंदा खुला विश्वविद्यालय, नालंदा , बिहार , इंडिया ।

बिहार:- भारतीय सेना में 40 वर्षों की अतुल्य सेवा , विशेषकर सियाचिन और पूर्वोत्तर संवेदनशील क्षेत्रों में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन महोदय की सेवा को भुलाया नहीं जा सकता है । इनके कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा , ऐसा मेरा मानना है । महामहिम हसनैन साहब ने कठिन क्षेत्रों में वृक्षारोपण , स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल सैन्य अभियानों का कुशल नेतृत्व कर एक इतिहास रचने का काम किया है । एक प्रमुख रणनीतिकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्व सदस्य के रूप में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्याओं को सुलझाने में महामहिम राज्यपाल महोदय का योगदान पूरे देश के लिए अनुकरणीय है ।
आज पर्यावरण संकट से पूरी दुनिया त्रस्त है । इसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जिम्मेवार है । राज्यपाल महोदय की प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति अभूतपूर्व सोच इनकी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
महामहिम हसनैन महोदय के सार्वजनिक संबोधनों, लेखों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इनका योगदान अविस्मरणीय है । आज वैश्विक स्तर पर मौजूद पर्यावरण संकट से निजात पाने में महामहिम महोदय का परिस्थितिक तंत्र में संतुलन बनाए रखने की दिशा में किया गया प्रयास हम सबों के लिए एक प्रेरणादायक ब्लूप्रिंट ( रुप रेखा ) के रूप में कार्य करता है , ऐसा मेरा स्पष्ट मानना है । भारतीय सेना में विभिन्न उच्चस्थ पदों पर रहते हुए अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद महामहिम महोदय की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान काबिले तारीख है और पूरे देश के लिए अनुकरणीय है ।
कई प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित माननीय लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन साहब का राष्ट्र प्रेम और समर्पण , भारत की सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका और पर्यावरण संरक्षण के प्रति इनकी गहरी अभिरुचि के कारण मैं ऐसे भारत माता के सपूत को सलाम करता हूं ।
अंत में , बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन महोदय द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए बहुमूल्य योगदान के कारण मैं उन्हें एक पर्यावरणविद् के रूप में भी देखता हूं ।

Readers' Comments
Santosh Kumar 7/16/2026 7:29:03 PM

खबर भी असर भी

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X