Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पुरी रथयात्रा में रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, भोजन, पानी और सुरक्षा पर जोर

Updated on Wednesday, July 15, 2026 19:08 PM IST

पुरी,15 जुलाई,2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है 15 से 27 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन, पेयजल, पुलिस सहायता केंद्र और स्वच्छता जैसी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रथयात्रा में सेवा देने वाले स्वयंसेवकों व पुलिस कर्मियों के लिए भी खास सहायता प्रदान की जाएगी।

 

 

  •      15से27 जुलाई तक अन्न सेवा, सुरक्षित पेयजल और स्वयंसेवकों की तैनाती
  •      90पुलिससहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

रिलायंस फाउंडेशन पहले भी पुरी रथयात्रा के दौरान सेवा कार्यों में सहयोग करता रहा है। इस बार भी सेवा अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि श्रद्धालुओं और उनकी सेवा में जुटे लोगों की सेवा करना, भगवान जगन्नाथ की सेवा का ही एक रूप है।रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की गई है।


 50 किलोमीटर से अधिक के प्रमुख यात्रा मार्ग पर करीब 90 पुलिस सहायता केंद्रों को सहयोग दिया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों को भी शिफ्ट के आधार पर पानी, ORS, हल्का जलपान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म से सेवा कार्यों का बेहतर समन्वय किया जाएगा। अनंत अंबानी ने कहा, "पुरी रथयात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं, पुलिसकर्मियों और सेवा में जुटे हर व्यक्ति की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान जगन्नाथ की सेवा, लोगों की सेवा के माध्यम से ही होती है।"  रिलायंस फाउंडेशन का कहना है कि इन प्रयासों का उद्देश्य करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए रथयात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग करना है।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X