Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, स्थानीय निकाय चुनावों में कथित धांधलियों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated on Saturday, July 11, 2026 17:49 PM IST

चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026 पंजाब में नगर परिषदों, नगर निगमों और महापौर (मेयर) चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा कथित गुंडागर्दी और सरकारी मशीनरी के खुलेआम दुरुपयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। आज पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा राज्य में संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

राज्यपाल के दरबार पहुंची भाजपा, 'आप' सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

'आप' सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़े नहीं, बल्कि लूटे हैं: ढिल्लों

बहुमत के बिना नगर निकायों पर कब्जा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है 'आप': ढिल्लों


राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 'आप' सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने स्थानीय निकाय चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया। सबसे पहले वार्डों का मनमाने ढंग से परिसीमन किया गया, फिर विपक्षी उम्मीदवारों को डराया-धमकाया गया, उनके नामांकन पत्र छीनकर उन्हें चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने की कोशिश की गई। चुनाव प्रचार के दौरान दबाव और धमकियों का सहारा लिया गया, मतदान और मतगणना के समय प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम धांधलियां की गईं और अब बिना बहुमत के नगर निगमों में मेयर तथा नगर परिषदों में अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष साक्ष्यों सहित पूरा मामला रखते हुए बताया कि जहां-जहां 'आप' के पास बहुमत नहीं था, वहां अफसरशाही के माध्यम से जनता के जनादेश को पलट दिया गया।

उन्होंने अबोहर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि 50 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास 28 पार्षदों और एक विधायक के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत था, जबकि 'आप' के पास केवल 20 वोट थे। इसके बावजूद अफसरशाही ने 'आप' के महापौर की घोषणा कर दी, जिसे भाजपा के तीव्र विरोध के बाद स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की मनमानी और लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना राजपुरा, कपूरथला, बरनाला तथा पंजाब के अन्य हिस्सों में भी की गई, जो संवैधानिक लोकतंत्र पर गंभीर हमला है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि चुनावों के दौरान हुई संवैधानिक उल्लंघनों तथा अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए राज्य सरकार से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच प्राधिकरण का गठन किया जाए। साथ ही अबोहर, कपूरथला, राजपुरा और बरनाला सहित प्रभावित नगरों के चुनावों से संबंधित समस्त रिकॉर्ड, वीडियोग्राफी और सरकारी दस्तावेज तत्काल तलब किए जाएं। ज्ञापन में राजनीतिक दबाव में गैरकानूनी कार्य करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्रों में कानून के अनुसार पुनः निष्पक्ष चुनाव कराने तथा भविष्य में सिविल प्रशासन की राजनीतिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़े नहीं, बल्कि उन्हें लूटा है।

माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल की इन गंभीर शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का पूरा भरोसा दिया।

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, जंगी लाल महाजन, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, परमिंदर सिंह बराड़, अमनजोत कौर रामूवालिया, सुभाष शर्मा, विनीत जोशी तथा काका कंबोज भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X