चंडीगढ़। मनीमाजरा सरकारी हाई स्कूल सुभाषनगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक इंदु बब्बर के सहयोग से पौधारोपण किया गया। गाइड्स ने सैल्यूट एवं तिलक लगाकर मुख्य अतिथि भाजपा नेता चौधरी जसपाल सिंह पाली प्रधान का स्वागत किया। इंदु बब्बर ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है।
आज एक पेड़ लगाने से आने वाले कल के लिए एक स्वस्थ ग्रह सुनिश्चित होता है - चौधरी जसपाल सिंह पाली
हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। कपूर ने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। चौधरी जसपाल सिंह पाली ने गाइड को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा गाइड को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है।
भारत विकास परिषद के संयोजक सरदार जसज्योत सिंह ने कहा कि नशा हमारे देश की उन्नति में अभिशाप है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए। युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर राहुल महाजन,मुकेश शर्मा, साहिल चौधरी, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।