Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में ECI टीम ने 1950 और SIR हेल्प डेस्क का निरीक्षण

Updated on Friday, July 10, 2026 17:30 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई, 2026: निर्वाचन नामावली के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम ने जिला संपर्क केंद्र (1950), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए आईटी हेल्प डेस्क तथा उपमंडल मजिस्ट्रेट (पूर्व), चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित मतदाता एसआईआर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। टीम ने एसआईआर के सुचारु संचालन के लिए स्थापित मतदाता सुविधा एवं तकनीकी सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
 
जिला संपर्क केंद्र (1950) के निरीक्षण के दौरान टीम ने 24×7 मतदाता हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा मतदाताओं की शिकायतों एवं प्रश्नों के समाधान, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने एवं जमा कराने संबंधी मार्गदर्शन, “बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ” सेवा तथा त्वरित शिकायत निवारण के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
 

इसके उपरांत टीम ने बीएलओ के लिए स्थापित आईटी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, जहां गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं अपलोडिंग, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा ईसीआईनेट (ECINET) प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने टीम को कार्यप्रणाली, सहायता तंत्र तथा एसआईआर से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।
 
ईसीआई टीम ने उपमंडल मजिस्ट्रेट (पूर्व), चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित एसआईआर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अधिकारियों से संवाद कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा एसआईआर से संबंधित अन्य प्रश्नों के समाधान हेतु प्रदान की जा रही सहायता की समीक्षा की।
 
टीम ने मतदाता सुविधा को सुदृढ़ बनाने तथा बीएलओ एवं मतदाताओं को प्रभावी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन मशीनरी के प्रयासों की सराहना की। टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए दक्ष, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाएं निरंतर बनाए रखने पर बल दिया। निर्वाचन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण को पारदर्शी, समावेशी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X