Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सामाजिक रूप से उत्तरदायी युवाओं के निर्माण में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका :राज्यपाल

Updated on Friday, July 10, 2026 17:15 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज चंडीगढ़ स्थित सीआईआई में आयोजित रोटरी क्लब चंडीगढ़ के वार्षिक पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव आधारित नेतृत्व तथा नागरिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक संगठन की सेवा गतिविधियों का दायरा और विस्तृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रशासक ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र "स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)" राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त प्रेरणा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संगठन जनभागीदारी को सशक्त बनाकर सरकार के प्रयासों के पूरक बनते हैं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का किया उद्घाटन


इससे पूर्व, कटारिया ने क्लब की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य घरेलू कचरे एवं ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए पर्यावरणीय स्थिरता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
प्रशासक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीना अवनिंदर विर्क एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब समाज सेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे भी निरंतर बनाए रखेगा। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष आभा शर्मा जोशी के गत वर्ष के नेतृत्व की सराहना की तथा रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष राजेंद्र के. साबू एवं उषा साबू के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा परियोजनाओं और हार्टलाइन परियोजना में मानवीय योगदान का विशेष उल्लेख किया।
 
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष  टीना अवनिंदर विर्क ने प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु वर्टिकल गार्डन, ई-कचरा, कपड़ा एवं गीले कचरे के प्रबंधन, बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति तथा सेक्टर-38 वेस्ट में मियावाकी वन विकसित करने सहित क्लब की आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की गवर्नर डॉ. रीता कालरा, तत्कालीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष राजेंद्र के. साबू, रोटरी क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X