Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मिशन हेल्दी भारत की संस्थापक तापसी उपाध्याय का चंडीगढ़ में स्वागत

Updated on Thursday, July 09, 2026 17:27 PM IST

चंडीगढ़। बीटेक पानीपूरी वाली के नाम से देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी तापसी उपाध्याय की मोटापा मुक्त भारत जन-जागरूकता बुलेट यात्रा का चंडीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा, महामंत्री प्रिया पासवान, वरिंदर राणा, सचिव रितिक शुक्ला, मीडिया सह प्रभारी हिताक्षी,प्रवक्ता विनायक बांगिया ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ तापसी के साहस, समर्पण और राष्ट्रहित में किए जा रहे अभियान को सलाम किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जतिंदर पल मल्होत्रा ने कहा कि तापसी उपाध्याय आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को अवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे हर चुनौती को पार कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उनकी यह यात्रा केवल मोटापा मुक्त भारत का संदेश नहीं दे रही, बल्कि आत्मविश्वास, महिला सशक्तीकरण और स्वस्थ भारत के संकल्प को भी मजबूत कर रही है और ऐसी बेटिया नये भारत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।


तापसी उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर से बुलेट बाइक पर मिशन हेल्दी भारत की देशव्यापी जनजागरूकता यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य ओबेसिटी मुक्त भारत का संदेश देना है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और जंक फूड से दूरी बेहद जरूरी है। यदि युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो देश को मोटापा मुक्त और अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X