Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ युवा दल ने सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में 24 घंटे मेडिकल स्टोर सुविधा की मांग उठाई

Updated on Wednesday, July 01, 2026 18:17 PM IST

चंडीगढ़, सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल, जो कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, वहां मरीजों को एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में स्थित कैमिस्ट (मेडिकल) शॉप प्रतिदिन शाम 6 बजे बंद हो जाती है, जबकि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित रहती हैं।
 इस व्यवस्था के कारण रात के समय इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक दवाइयां लेने के लिए लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित सेक्टर-32 अस्पताल जाना पड़ता है। इससे मरीजों को भारी असुविधा, आर्थिक बोझ तथा समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है, जो कि एक स्वास्थ्य संस्थान के लिए चिंताजनक विषय है।
 

इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ युवा दल ने गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि जब अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं, तो मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल स्टोर भी 24 घंटे संचालित होना चाहिए।
 
चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बांगिया एवं संयोजक सुनील यादव ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र लिखकर अस्पताल परिसर में 24 घंटे दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाना आवश्यक है।
 युवा दल के नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग एवं चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में मेडिकल स्टोर को 24 घंटे संचालित करने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X