Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

Updated on Sunday, June 28, 2026 20:23 PM IST

चंडीगढ़, 28 जून, 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा करने हेतु 27 एवं 28 जून, 2026 को संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।
 बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने इन शिविरों में पहुंचकर अपने गणना प्रपत्र जमा किए। शिविरों के सफल आयोजन में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने समर्पित भाव से कार्य करते हुए मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने में आवश्यक सहायता प्रदान की। अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों में से 35 प्रतिशत से अधिक का डिजिटलीकरण भी बीएलओ द्वारा किया जा चुका है।
 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 मई, 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तृतीय चरण की समय-सारिणी घोषित की गई थी। इसके अनुसार चंडीगढ़ में गणना प्रक्रिया 15 जून, 2026 से प्रारम्भ हुई। अभियान के पहले ही सप्ताह में बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
 
संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने का अभियान निरंतर जारी है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ को घर-घर भ्रमण के दौरान विधिवत भरा हुआ प्रपत्र सौंप सकते हैं अथवा ईसीआईनेट पोर्टल (ecinet.eci.gov.in) या ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।
 
किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए नागरिक ईसीआईनेट ऐप एवं पोर्टल पर उपलब्ध “बुक ए कॉल” सुविधा के माध्यम से अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X