Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

Updated on Thursday, June 25, 2026 19:21 PM IST

मुख्य चुनाव अधिकारी,पंजाब अनिंदिता मित्रा,गणना फॉर्म भरते हुए। इस अवसर पर, उनकी माताजी ने भी अपना गणना फॉर्म भरा।

चंडीगढ़, 25 जून: प्रदेश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के तहत आज 24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर दौरे शुरू कर दिए हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गणना चरण 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत पंजाब भर के 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी।

घर-घर गणना के पहले दिन प्रदेश के लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए अनिंदिता मित्रा, आईएएस, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने अपने परिवार सहित अपना गणना फॉर्म भरा और सही, समावेशी तथा संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गणना फॉर्म वितरित करने और भरने में सहायता के लिए अपने घरों का दौरा करने वाले बी.एल.ओज़. का सहयोग करें।

24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए

मित्रा ने बताया कि पहला दिन बहुत उत्साहजनक एवं सकारात्मक रहा, प्रदेश में गणना फॉर्म पूरी सफलता से वितरित किए गए। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी एक ताज़ा रंगीन फोटो तैयार रखें, फॉर्म भरकर, उस पर हस्ताक्षर करें और बी.एल.ओ. को सौंप दें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया पूरी होने तक दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। सी.ई.ओ. ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई घर बंद पाया जाता है तो बी.एल.ओ. फॉर्म को दरवाजे के नीचे से अंदर पहुंचा देगा और संबंधित घर के अगले दौरे की तारीख के बारे में दीवार पर स्टिकर चिपका दिया जाएगा। बी.एल.ओ. फॉर्म एकत्र करने के लिए तीन बार घर-घर जाएंगे। यदि मतदाता घर पर उपस्थित नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य, संबंधित व्यक्ति से अपना रिश्ता बताकर उसके फॉर्म पर हस्ताक्षर करके फॉर्म वापस बी.एल.ओ. को दे सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सहायता के लिए मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं और अपने बी.एल.ओ. से सीधे जुड़ने के लिए 'बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.' सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा हुआ गणना फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसका सत्यापन संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा किया जाता है। पिछले एस.आई.आर. रिकॉर्ड तक भी इन प्लेटफार्मों के माध्यम से पहुंच बनाई जा सकती है।

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तीकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी, जबकि मसौदा मतदाता सूचियाँ 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएंगी। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं, जिनका निपटान 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है ताकि सही एवं संशोधित मतदाता सूचियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X