Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राज्यपाल से मिला संयुक्त किसान मोर्चा, मांगों का ज्ञापन सौंपा

Updated on Friday, June 19, 2026 19:11 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून: संयुक्त किसान मोर्चा (पंजाब) के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से लोक भवन, पंजाब, चंडीगढ़ में मुलाकात कर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों-मजदूरों की कर्जमुक्ति, जल संसाधनों के संरक्षण, फसल बीमा, भूमि अधिग्रहण, किसान आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को उठाया।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को दिया सकारात्मक आश्वासन

 

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और मांगों को वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब सरकार तथा भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की कृषि, जल संसाधन तथा किसानों की आजीविका से जुड़े विषय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने संयुक्त किसान मोर्चा से आग्रह किया कि वे अपनी मांगों के साथ-साथ उनके व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक समाधान संबंधी विस्तृत सुझाव भी उपलब्ध करवाएं, ताकि उन्हें संबंधित सरकारों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी कि चंडीगढ़ में किसान नेताओं के विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस लेने संबंधी प्रस्ताव भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी की स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है तथा इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल द्वारा किसानों के मुद्दों को गंभीरता से सुनने तथा उन्हें संबंधित सरकारों के समक्ष उठाने के आश्वासन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X