Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में राशन सब्सिडी अब मोबाइल ऐप के जरिए

Updated on Friday, June 19, 2026 17:14 PM IST

चंडीगढ़:- सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार अब राशन सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने के बजाय मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रदान करेगी। इस उद्देश्य से लाभार्थियों की सहायता हेतु 03.06.2026 से प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर विकास नगर (मौली जागरां), मलोया, सेक्टर 25, रामलीला ग्राउंड बुड़ैल, खजेरी, हल्लो माजरा, मिल्क कॉलोनी धनास, डड्डू माजरा, राम दरबार, बुटरेला, बापू धाम, सेक्टर 30, 40, 56 और मनी माजरा (RIMT स्कूल के पास) के सामुदायिक केंद्रों में आयोजित किए जा रहे हैं।
 
जिन लाभार्थियों ने मोबाइल पर राशन सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अपनी जानकारी पहले ही जमा करवा दी है, लेकिन अभी तक अपने मोबाइल फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने आधार कार्ड तथा आधार से जुड़े मोबाइल फोन के साथ शिविर में आकर प्रक्रिया पूरी करें। जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी जानकारी जमा नहीं करवाई है, वे भी शिविर में अपने आधार कार्ड तथा आधार से जुड़े मोबाइल फोन के साथ आकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।
चंडीगढ़ में 40,000 से अधिक राशन कार्ड धारक पहले ही एप्लिकेशन डाउनलोड कर चुके हैं। लेकिन अभी भी, लगभग 25,000 लाभार्थियों, विशेषकर मलोया, मौली जागरां, मनीमाजरा, सेक्टर 25, बुरैल, सेक्टर 55, सेक्टर 56, हल्लोमाजरा तथा पलसोरा क्षेत्रों के लाभार्थियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
 
सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि राशन सब्सिडी प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड एवं सक्रिय करना आवश्यक है। जो लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें राशन सब्सिडी की राशि मिलनी बंद हो सकती है। इसलिए सभी शेष लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे यथाशीघ्र शिविर में आकर यह प्रक्रिया पूरी करें।
जिन लाभार्थियों ने अपनी जानकारी पहले ही जमा करवा दी है, वे Google Play Store अथवा Apple App Store से PNB Digital Rupee एप्लिकेशन डाउनलोड कर घर बैठे भी अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2068 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X