Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मोदी के मंत्रियों का राहुल पर हमला, विश्व में भारत की छवी कर रहे धूमिल

Updated on Saturday, June 13, 2020 16:00 PM IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी, भारत और चीन के संबंधों पर लगातार संवेदनशील टिप्पणी कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब एक अमेरिकी से बातचीत में भारत को असहिष्णु करार देकर घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जहां डोकलाम के पहले उनके चीनी राजदूत से मिलने की याद दिलाते हुए तंज किया कि राहुल समानांतर सूचना व्यवस्था चलाते हैं। वहीं भाजपा के दूसरे नेता व प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राहुल विश्व के सामने देश को बदनाम करने पर तुले हैं। यह तुच्छ राजनीति कांग्रेस को रसातल में ले जाएगी।
लद्दाख मसले पर राहुल गांधी कई दिनों से लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं। हालांकि उन्हें राजनीतिक दलों की ओर से ही नहीं बल्कि कुछ पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से भी याद दिलाया जा रहा था कि विपक्षी दल के नेता को इस तरह सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए वो भी तब जब दोनों देशों के बीच वार्ता हो रही है।शुक्रवार को रविशंकर ने याद दिलाया कि चीन के साथ डोकलाम विवाद से पहले भी राहुल चीनी राजदूत से मिले थे। पहले तो राहुल इस मुलाकात की बात छिपाते रहे लेकिन जब दबाव बढ़ा और सच्चाई बाहर आने लगी तो उन्होंने कबूल किया। उन्होंने तंज किया - राहुल पीएम से भारत चीन विवाद पर सार्वजनिक बयान चाहते हैं लेकिन लगता है राहुल गांधी समानांतर सूचना तंत्र चलाते हैं। इससे पहले रविशंकर राहुल की रणनीतिक और आर्थिक समझ पर सवाल उठा चुके हैं। राहुल ने पहले ट्वीट कर कहा था कि वह अहम मुद्दों पर जागरूक रहने के लिए चीन के राजदूत, भूटान के राजदूत आदि से मिले थे। राहुल के इस ट्वीट पर भाजपा के ही एक कार्यकर्ता का भी रोचक सवाल था, तो क्या अब आप कश्मीर मुद्दे को समझने के लिए पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से मिलेंगे।

(SUBHEAD)
 शुक्रवार को ही दूसरा मुद्दा भी सामने आ गया जब राहुल ने अमेरिकी राजनेता निकोलस बर्न्स से बातचीत में असहिष्णुता का सवाल खड़ा कर दिया और अमेरिका में श्वेत-अश्वेत की तर्ज पर भारत में हिदू मुस्लिम की बात की। शाहनवाज ने कहा कि देश को बदनाम करना राहुल की पहचान बन गई है। वह और कांग्रेस अक्सर ऐसा करते हैं जिससे देश के दुश्मनों को मौका मिले। विकीलीक्स में पहले भी खुलासा हुआ था कि उन्होंने किस तरह देश की सांस्कृतिक पहचान को धूमिल करने का प्रयास किया था। वह देश के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम खरोंच लगाना बंद करें। दुनिया जानती है कि भारत न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र है बल्कि यहां सर्वधर्म समभाव है। विश्व में इसकी मिसाल दी जाती है। लेकिन राहुल को भारतीय सभ्यता की समझ ही नहीं है। वह कभी देश की सेना पर सवाल उठाते हैं तो कभी कभी संवैधानिक संस्थाओं पर। यह तुच्छ राजनीति कांग्रेस को नेस्तनाबूद कर देगी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X