Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

शहीदी दिवस पर राज्यपाल कटारिया ने नाडा साहिब में टेका माथा

Updated on Thursday, June 18, 2026 17:45 PM IST

पंचकूला/चंडीगढ़, 18 जून: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज पांचवें सिख गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सर्वधर्म समभाव की रक्षा के लिए दिया गया एक अद्वितीय उदाहरण है, जो युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन त्याग, सेवा, धैर्य और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
श्री कटारिया ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने आदि ग्रंथ का महान संकलन कर प्रथम पांच गुरुओं की वाणी के साथ-साथ संतों, भगतों एवं भट्टों की वाणी को भी उसमें स्थान दिया, जिससे मानवता को एकता, समानता और आध्यात्मिक ज्ञान का सार्वभौमिक संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी को शामिल कर इस पवित्र ग्रंथ को पूर्ण स्वरूप प्रदान किया, जो आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में समस्त मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, भाईचारे, सेवा और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X