Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

महिला मोर्चा ने अपनाया ‘कम ईंधन, जीरो ऑयल’ का संकल्प

Updated on Tuesday, June 16, 2026 20:51 PM IST

चंडीगढ़, 16 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए "कम ईंधन एवं जीरो ऑयल रेसिपी" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देना, ऊर्जा की बचत के प्रति जागरूकता फैलाना तथा परिवारों में पोषणयुक्त भोजन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कम ईंधन का उपयोग करते हुए तथा बिना तेल के विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी बहनों ने अपने द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदर्शित किया और सामूहिक रूप से इस पहल में भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश पदाधिकारी तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर इन स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का स्वाद ग्रहण किया तथा महिला मोर्चा की इस अभिनव पहल की सराहना की।

भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कम ईंधन एवं जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ खान-पान और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।


प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खाद्य तेल के अत्यधिक उपयोग को कम करने का जो संदेश दिया गया है, वह समाज के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूती प्रदान करेगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से स्वस्थ एवं संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा कम ईंधन और जीरो ऑयल रेसिपी को अपनाने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक परिवारों को स्वस्थ एवं संतुलित भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X