Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियों पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, June 16, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रदेश के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश में जनता के बीच बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ भाजपा सरकार की नीतियों से उत्पन्न जन असंतोष की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के उत्साह तथा आगामी राजनीतिक रणनीति के संबंध में भी अवगत कराया।
इसके अतिरिक्त राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी भी कांग्रेस अध्यक्ष को दी तथा इस प्रक्रिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ते अपराधों तथा आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर पैदा हो रही चिंताओं से भी श्री खड़गे को अवगत कराया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X