Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

इंडियास्किल्स 2025-26 में चंडीगढ़ ने जीते 5 पदक

Updated on Tuesday, June 16, 2026 19:15 PM IST

चंडीगढ़:- कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 में चंडीगढ़ के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की है। यह प्रतियोगिता कौशल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में देश की प्रतिभाशाली युवा शक्ति को मंच प्रदान करने वाला भारत का प्रमुख आयोजन है।
माननीय प्रशासक, यूटी चंडीगढ़, गुलाब चंद कटारिया को संबोधित एक पत्र में केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के प्रतिभागियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस सफलता के लिए चंडीगढ़ प्रशासन, प्रशिक्षण साझेदारों, प्रशिक्षकों तथा प्रतिभागियों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।

इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस सहित कुल पांच पदक जीतकर केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन किया।

इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें देशभर से 63 कौशल श्रेणियों में 650 से अधिक उत्कृष्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता ने तकनीकी दक्षता, नवाचार और अनुशासन के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया तथा वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 (शंघाई, चीन) सहित आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं की पहचान का मंच भी प्रदान किया।mचंडीगढ़ से कुल 12 प्रतिभागियों ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में भाग लिया। अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ दल ने कुल पांच पदक अर्जित किए, जिनमें एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक तथा तीन मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस शामिल हैं। यह उपलब्धि केंद्र शासित प्रदेश के कौशल विकास तंत्र की बढ़ती सुदृढ़ता को दर्शाती है।
 

चंडीगढ़ के विजेता प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है:
 
• साहिल गर्ग – वेब टेक्नोलॉजीज में स्वर्ण पदक
• अमन शुक्ला – विजुअल मर्चेंडाइजिंग में रजत पदक
• फरमान खान – क्लाउड कंप्यूटिंग में मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस
• गीतांश कोच्छड़ – होटल रिसेप्शन में मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस
• भुवन शर्मा – बेकरी में मेडेलियन फॉर एक्सीलेंस
 
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विजेताओं, प्रशिक्षकों, संस्थानों तथा सभी संबंधित हितधारकों को बधाई देते हुए माननीय प्रशासक, यूटी चंडीगढ़, श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ के प्रतिभागियों की सफलता युवाओं की प्रतिभा, समर्पण और कठोर परिश्रम के साथ-साथ कौशल विकास से जुड़े सभी संस्थानों एवं एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
 
उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंडीगढ़ प्रशासन शीघ्र ही पांचों पदक विजेताओं को सम्मानित करने तथा उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा।
 
चंडीगढ़ प्रशासन कौशल विकास पहलों को और सुदृढ़ बनाने, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा युवाओं को उभरते क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है, ताकि एक कुशल, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X