Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना कार्य प्रारंभ

Updated on Monday, June 15, 2026 19:40 PM IST

चंडीगढ़, 15 जून 2026: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह गणना चरण 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा।
इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। अभियान के प्रथम दिन आज सायं 5:00 बजे तक बीएलओ द्वारा शहर भर के मतदाताओं को कुल 37,410 गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जो इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति उत्साहजनक सहभागिता को दर्शाता है।
 
गणना चरण के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करेंगे। प्रत्येक मतदाता को प्रपत्र की दो प्रतियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की जाएगी।
 

जिन घरों पर ताला लगा मिलेगा, वहाँ बीएलओ गणना प्रपत्र छोड़ेंगे तथा उनके संग्रहण हेतु अलग-अलग तिथियों पर कम से कम तीन बार पुनः भ्रमण करेंगे। मतदाता अपने भरे हुए गणना प्रपत्र ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं, जिनका सत्यापन संबंधित बीएलओ द्वारा किया जाएगा।
 मतदाताओं से अनुरोध है कि वे वर्ष 2002–2003 में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित मैपिंग विवरण उपलब्ध कराएँ। यदि ऐसे विवरण उपलब्ध नहीं हैं, तो वे वर्ष 2002–2003 के एसआईआर अथवा 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हाल ही में आयोजित 2025–2026 के एसआईआर में दर्ज अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी का विवरण प्रदान कर सकते हैं। पूर्व एसआईआर अभिलेख मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ की वेबसाइट, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप तथा वोटर्स सर्विस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
 
ऐसे पात्र निवासी जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 जमा कर सकते हैं। ऐसे आवेदन 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात नियमानुसार विचारार्थ लिए जाएंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा मतदाताओं को गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से जमा कराने में सहयोग प्रदान करें।
 किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं, ईसीआईनेट पर उपलब्ध “बुक अ कॉल” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं, जो पुनरीक्षण अवधि के दौरान चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) भी स्थापित किए गए हैं।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X