Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सामाजिक संगठनों ने एकमंच पर आकर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on Saturday, June 13, 2026 20:10 PM IST

चंडीगढ़। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने तथा इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ की कई सामाजिक संस्थाओं ने एक मंच पर आकर शनिवार को शहर के सेक्टर 37 स्थित महाजन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी सर्वप्रेम फाउंडेशन, केतन गोयल फाउंडेशन,सीआरसी साइक्लिंग क्लब, चंडीगढ़ वेल्यूएबल तथा प्रयोग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित इस शिविर में 125 लोगों का पंजीकरण हुआ तथा 75 लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया। 126वीं बार रक्तदान करने वाले प्रसिद्ध रक्तदानी हिमांशु खोसला ने कहा कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में सामाजिक संगठन अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सिटी ब्यूटीफुल में 75 लोगों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान



उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी अनजान को जीवन दान देता है। यह एक तरह का गुप्त दान है। इस अवसर पर अल्प सुविधा प्राप्त वर्ग के बच्चों ने रक्तदान करने वालों के लिए धन्यवाद कार्ड प्रस्तुत कर अपना योगदान दिया और बच्चों ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। सर्वप्रेम फाउंडेशन की निदेशक आराधना ओझा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.रोमिका वढ़ेरा, अशोक वढेरा, कविता शर्मा, डॉ.प्रेम ओझा, प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष नितेश महाजन के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X