Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की

Updated on Friday, June 12, 2026 20:28 PM IST

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 12 जून: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर शासन, संस्कृति, खेल तथा विधिक अवसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
 
कटारिया ने भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पंजाब एवं चंडीगढ़ से संबंधित विभिन्न विकासात्मक पहलों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं की जानकारी दी तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. मनसुख मांडविया एवं अर्जुन राम मेघवाल से मिले
 
पंजाब एवं चंडीगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

इसके पश्चात कटारिया ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की म्यूजियम ग्रांट योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी के उन्नयन हेतु सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वविख्यात वास्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा डिज़ाइन की गई इस प्रतिष्ठित ग्रेड-1 विरासत संस्था के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य संग्रहालय की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण को सुदृढ़ करना, इसकी वास्तुकला विरासत को संरक्षित रखना तथा आधुनिक संग्रहालय मानकों के अनुरूप आगंतुक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
 

एक अन्य बैठक में कटारिया ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की तथा चंडीगढ़ में एशियन रिले चैंपियनशिप-2027, 21वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2027 तथा नवंबर 2026 में प्रस्तावित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय चंडीगढ़ मैराथन जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए भी सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने चंडीगढ़ में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्री कटारिया ने पंजाब में खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए भी सहयोग का आग्रह किया।
 

बाद में कटारिया ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट की तथा विधिक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेष रूप से उदयपुर बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों पर चर्चा की। बैठक में विधिक एवं न्यायिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा अधिवक्ताओं की चिंताओं के समाधान हेतु उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
ये बैठकें पंजाब एवं चंडीगढ़ में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, खेलों के प्रोत्साहन तथा सार्वजनिक संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार से व्यापक सहयोग प्राप्त करने हेतु कटारिया के सतत प्रयासों को दर्शाती हैं।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X