Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा में प्रवक्ता नियुक्त होने पर बंगिया ने जताया आभार

Updated on Friday, June 12, 2026 20:18 PM IST

**चंडीगढ़।** भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ से प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर युवा नेता विनायक बंगिया ने पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। विनायक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
 
उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय कुमार झा, युवा मोर्चा प्रभारी रमेश साहोरे, युवा मोर्चा महामंत्री  प्रिया पासवान, युवा मोर्चा महामंत्री वरिंदर राणा का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
 
विनायक भांगिया पिछले एक दशक से चंडीगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवा अवस्था से ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने शहर के विकास, समाज सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य किया है। उन्होंने विशेष रूप से धार्मिक कार्यक्रमों, नगर निगम से जुड़े सामाजिक कार्यक्रमों, मार्केट वेलफेयर गतिविधियों तथा चंडीगढ़ पुलिस के साथ आयोजित सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें संगठन में एक अलग पहचान दिलाई है।
 
उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ के विकास, युवाओं की आवाज, जनहित के मुद्दों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को पूरी मजबूती और प्रभावी तरीके से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से वह पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X