Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

रक्तदान शिविर में अस्पताल कर्मियों ने दिखाया उत्साह

Updated on Thursday, June 11, 2026 21:45 PM IST

चंडीगढ़:- विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को स्वैच्छिक एवं नि:शुल्क रक्तदाताओं को उनके जीवनरक्षक रक्तदान के अमूल्य उपहार के लिए धन्यवाद देने हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष के अभियान की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” है। इस अवसर पर आयोजित माहभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें अब तक 232 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में अस्पताल कर्मचारियों ने 53 यूनिट रक्तदान किया, माहभर के अभियान में अब तक 232 यूनिट रक्त एकत्रित।

इसी क्रम में 11 जून 2026 को राजकीय बहुविशेषज्ञ अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ के ब्लड सेंटर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी होगा।
 
डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, यू.टी. चंडीगढ़ ने शिविर का उद्घाटन किया तथा नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके इस अमूल्य जीवनदायी योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखने हेतु स्वैच्छिक रक्तदान और सामुदायिक सहभागिता से नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन की आवकता पर बल दिया।
 
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सद्भावना पंडित तथा उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि समर्पित, नियमित एवं सुरक्षित रक्तदाता गंभीर एनीमिया, कैंसर, थैलेसीमिया, दुर्घटना पीड़ितों तथा प्रसूति संबंधी मरीजों सहित अनेक जरूरतमंद रोगियों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” को स्मरणीय बनाने के लिए कपड़े से रक्त की एक बूंद का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार किया गया, जिसके माध्यम से रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X