Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना चरण 15 जून से होगा प्रारंभ

Updated on Thursday, June 11, 2026 21:40 PM IST

चंडीगढ़:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.07.2026 के संदर्भ में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे गणना चरण (Enumeration Phase) के संबंध में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़, प्रेरणा पुरी, आईएएस ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव, आईएएस, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, नोडल अधिकारी (एसवीईईपी) नवीन, डैनिक्स तथा नोडल अधिकारी (मीडिया एवं सोशल मीडिया) राजीव तिवारी भी उपस्थित रहे।
 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5,16,427 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) डाउनलोड कर मुद्रित किए जा चुके हैं तथा वितरण के लिए तैयार हैं। गणना चरण 15 जून, 2026 से प्रारंभ होकर 14 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (AEROs), बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs), BLO पर्यवेक्षकों तथा अन्य हितधारकों का व्यापक प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। गणना चरण के दौरान BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करेंगे। प्रत्येक मतदाता को प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिन घरों में ताला बंद पाया जाएगा, वहां BLO प्रपत्र छोड़ देंगे तथा संग्रहण हेतु अलग-अलग तिथियों पर कम से कम तीन बार पुनः भ्रमण करेंगे।
मतदाता विधिवत भरे हुए गणना प्रपत्र अपने संबंधित BLO को जमा कर सकते हैं अथवा ECINet मोबाइल ऐप एवं Voters’ Service Portal के माध्यम से ऑनलाइन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रस्तुत प्रपत्रों का सत्यापन संबंधित BLO द्वारा किया जाएगा।
 
मतदाताओं से वर्ष 2002-03 में आयोजित पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित मैपिंग विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यदि यह विवरण उपलब्ध नहीं है तो मतदाता अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी का विवरण प्रदान कर सकते हैं, जिनका नाम वर्ष 2002-03 के SIR अथवा हाल ही में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित वर्ष 2025-26 के SIR में दर्ज रहा हो। पूर्व SIR के अभिलेख मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ की वेबसाइट, ECINet मोबाइल ऐप तथा Voters’ Service Portal के माध्यम से खोजे जा सकते हैं। हालांकि, यदि मैपिंग विवरण उपलब्ध नहीं है तो भी गणना प्रपत्र स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे मतदाताओं का नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) में शामिल रहेगा।
 
ऐसे पात्र निवासी जिनका नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 (Form-6) प्रस्तुत कर सकते हैं। इन आवेदनों पर प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के पश्चात दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान कार्रवाई की जाएगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs) से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने, मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग देने तथा पात्र लेकिन अपंजीकृत निवासियों के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित, दोहराव वाले अथवा अन्यथा अपात्र मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
 
निर्वाचन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों से अपील करता है कि वे गणना चरण में सक्रिय रूप से भाग लें तथा पूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता अपने संबंधित BLO से संपर्क कर सकते हैं, ECINet पर उपलब्ध “Book a Call” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं, जो पुनरीक्षण अवधि के दौरान चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र (Help Desks) भी स्थापित किए गए हैं।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X