Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई

Updated on Wednesday, June 10, 2026 18:44 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून।  राजस्थान से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सतीश पूनिया को बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने भी डॉ. पूनिया से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डा. सतीश पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि डा. सतीश पूनिया का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव देशहित तथा जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डा. पूनिया ने एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है और उनके पास जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्य करने का व्यापक अनुभव है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने डा. पूनिया को उच्च सदन के लिए नामांकित कर एक ऐसे अनुभवी और कर्मठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी है, जो जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से संसद तक पहुंचाने में सक्षम हैं। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राष्ट्रीय विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती प्रदान करेगी।

कहा- राज्यसभा में जनहित के मुद्दों को मिलेगा सशक्त स्वर

डा. सतीश पूनिया को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता सहित हरियाणा के नेताओं ने दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कार्यालय में डा. पूनिया से की शिष्टाचार भेंट

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया: डा. अर्चना गुप्ता



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का सफर केवल योजनाओं और उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे भारत की कहानी है जो आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ सरकार ने विकास की नई परिभाषा गढ़ने का प्रयास किया है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाओं को लागू किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, जबकि उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला। मोदी सरकार की इन योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार ने जीएसटी लागू कर देश को एकीकृत कर प्रणाली दी। डिजिटल इंडिया अभियान ने शासन और सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया। यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली ने भारत को विश्व स्तर पर डिजिटल लेन-देन में अग्रणी देशों में शामिल किया है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने उद्योग, नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा किए। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति को नई पहचान मिली है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका और वैश्विक मुद्दों पर भारत की प्रभावशाली भागीदारी ने देश की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन, नए एयरपोर्ट और आधुनिक कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने विकास को नई गति दी है।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X