Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास

Updated on Wednesday, June 10, 2026 18:41 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की सेवा करते हुए 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु चरणों में धन्यवाद स्वरूप अरदास करवाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश, पंजाब और भारतीय जनता पार्टी की चढ़दी कला एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा साहिब में करवाई धन्यवाद अरदास

उन्होंने कहा कि देशभर में हाईवे, एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ‘वंदे भारत’ जैसी अत्याधुनिक और तेज गति वाली ट्रेनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है। गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर आम लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया, लंगर को जीएसटी से मुक्त किया तथा 1984 के सिख नरसंहार से जुड़े बंद मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इसके परिणामस्वरूप कई प्रमुख दोषियों को सजा मिली। इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारों को 5 - 5 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व देश और विदेश में सरकारी स्तर पर अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है, सीमाओं को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के तहत रक्षा क्षेत्र में देश के भीतर ही आधुनिक उपकरण और हथियार तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है और देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है। अंत में केवल सिंह ढिल्लों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत विकास के नए मानदंड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब भी विकास, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X