Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल

Updated on Wednesday, June 10, 2026 18:08 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की सेवा के 12 ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने तथा लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में शीतल मीठे जल की छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा आर.एस. पुरा (जम्मू) के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राहगीरों, आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को शीतल मीठा जल और लंगर वितरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

चंडीगढ़ में छबील और लंगर के माध्यम से मनाया गौरव दिवस


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने छबील और लंगर ग्रहण किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व में एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादायक यात्रा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, देवेंद्र बबला, भारत कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, प्रकोष्ठों के सह-संयोजक रमेश सहोड एवं दीदार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प की सफलता की कामना के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X