Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मोदी के 12 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती और अरदास

Updated on Wednesday, June 10, 2026 18:03 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून 2026। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हवन, पूजा-अर्चना, पाठ एवं अरदास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के उनके निरंतर संकल्प की सफलता के लिए चंडीगढ़ के सभी छह जिलों में मंदिरों में हवन एवं आरती तथा गुरुद्वारों में पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,  प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, जिला अध्यक्ष सोनू सरपंच तथा जिला के सभी पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर-8 में आयोजित सुखमणि साहिब के पाठ में नतमस्तक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए अरदास की।
जिला अध्यक्ष रेखा सूद के नेतृत्व में सेक्टर-39 डी स्थित शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, मंडल अध्यक्ष अमित नागर, एरिया काउंसलर गुरबख्श कौर सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। वहीं गुरुद्वारा संतसर साहिब, सेक्टर-38 वेस्ट में भी पाठ एवं अरदास का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।


जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक एवं उनके जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा रामदरबार फेज-2 में विशेष अरदास का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर शिव मंदिर में हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके उपरांत गुरुद्वारा सिंह सभा, मदीवाला टाउन में अरदास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
रानी लक्ष्मीबाई जिला के अध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में बापूधाम कॉलोनी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
वहीं भारत रत्न अटल जिला के अध्यक्ष खुशविंदर सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-34 सी स्थित राधा माधव मंदिर में हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके निरंतर नेतृत्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प को शीघ्र साकार करेगा और जनकल्याण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X